HDFC Bank PO Recruitment 2025 के तहत रिलेशनशिप मैनेजर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह प्रोग्राम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर 2024 से 2 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, मैनेजर, या सीनियर मैनेजर जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
एचडीएफसी बैंक पीओ भर्ती 2025: मुख्य बिंदु
- पद का नाम: रिलेशनशिप मैनेजर (प्रोबेशनरी ऑफिसर)
- वेतन: 3,00,000 रुपये से 12,00,000 रुपये प्रति वर्ष
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: www.hdfcbank.com
महत्वपूर्ण तिथियाँ
घटना | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 30 दिसंबर 2024 |
आवेदन शुरू | 30 दिसंबर 2024 |
आवेदन समाप्त | 2 मार्च 2025 |
ऑनलाइन परीक्षा | 11 मई 2025 |
आवेदन शुल्क
- सभी श्रेणियाँ: 479 रुपये + जीएसटी
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (कम से कम 50% अंक 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक में)।
- डिस्टेंस लर्निंग से प्राप्त डिग्री मान्य नहीं होगी।
- ग्रेड/सीजीपीए वाले उम्मीदवारों को अंक प्रतिशत में परिवर्तन का प्रमाणपत्र देना होगा।
कार्य अनुभव
- किसी संगठन में 1 से 10 वर्ष का सेल्स अनुभव।
- बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र का अनुभव वरीयता का आधार होगा।
आयु सीमा
- अधिकतम आयु (07 फरवरी 2025 तक): 35 वर्ष
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा:
- अवधि: 1 घंटा
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- व्यक्तिगत साक्षात्कार:
- ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
संख्यात्मक योग्यता | 35 | 35 | 20 मिनट |
तार्किक क्षमता | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
आवेदन कैसे करें?
- एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.hdfcbank.com पर जाएँ।
- “Recruitment” सेक्शन में “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- बाएं अंगूठे का निशान
- हस्तलिखित घोषणा पत्र
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
विवरण | लिंक |
---|---|
एडमिट कार्ड | यहाँ क्लिक करें |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | यहाँ डाउनलोड करें |
आवेदन लिंक | यहाँ क्लिक करें |
नोट: परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें- राजस्थान पटवारी भर्ती 2025: 3727 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च, जानें पूरी प्रक्रिया